फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गांजा तस्करों को अदालत ने भेजा जिला कारागार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




थलीसैंण। जिला जज पौड़ी की शिविर अदालत कोटद्वार ने थलीसैंण में 47.72 किग्रा गांजे की तस्करी करने के तीनों दोषियों को जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया है। थलीसैंण पुलिस ने बीती सोमवार को चेकिंग के दौरान 12 लाख के गांजे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष थलीसैंण सुनील पंवार की अगुवाई में बीते सोमवार को पुलिस ने बैजरो पुल के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यावसायिक कार से 47.72 किग्रा गांजा बरामद किया था। पुलिस ने बाजार में इसकी कीमत 12 लाख रुपये आंकी है। पुलिस ने तस्करी करने के तीन आरोपियाें को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही गांजा तस्करी में उपयोग में लाई गई कार को सीज कर दिया था। तीनों आरोपी थलीसैंण ब्लाॅक के मेलधार गांव के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष पंवार ने बताया कि आरोपी धीरेंद्र सिंह, शीशपाल रावत व सुनील कुमार को जिला जज पौड़ी की शिविर अदालत कोटद्वार में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर तीनों को जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें