क्षेत्रीय लोक संपर्क इकाई की ओर से जिले के पल्ली व कोट गांव में कोविड टीकाकरण, स्वच्छता सहित विभिन्न विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पल्ली गांव में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जयवीर सिंह रावत ने किया। स्वास्थ्य केंद्र कल्जीखाल के प्रभारी डा. ऐश्वर्य आनंद ने ग्रामीणों को कोविड टीकाकरण और डेंगू से रोकथाम की जानकारी दी। आकाशवाणी पौड़ी के केंद्र अध्यक्ष लखन स्वरूप गंगवार ने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर समाज में कई प्रकार की भ्रांतियां फैलाई गई, जिन्हें जागरूकता से दूर किया जा सकता है। क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो इकाई के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी लीलाधर पांडेय ने कहा कि इकाई का दायित्व सरकार की योजनाओं की सही जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में परम पर्वतीय रंगमंच सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था के कलाकारों ने ‘जिम्मेदारी है हमारी’ नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।
कार्यक्रम में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में खुशी नेगी प्रथम, रजत द्वितीय व तरुण तृतीय रहे। चित्रकला में सारिका प्रथम, रचना नेगी द्वितीय व करण तृतीय रहे। सृष्टि को जूनियर वर्ग में पुरस्कृत किया गया। निबंध में निकिता ने पहला, आरुषि ने दूसरा व जागृति ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला में आयुष नेगी प्रथम, प्रीति द्वितीय व कोमल तृतीय रहे। इस मौके पर ग्राम प्रधान टिमरी अनिता देवी, योगंबर पोली, कविता अणथ्वाल, एई कुशलपाल, कृष्ण नेगी, अनिल डिमरी, राजेंद्र कुमार, मनोज कुमार, संजय नेगी, धर्मवीर रावत आदि मौजूद रहे।