फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के 10 हजार रुपये वापस दिलाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने साइबर सेल की मदद से एक महिला के 10 हजार रुपये वापस दिलवा दिए। महिला की जागरूकता और पुलिस की सक्रियता से महिला ठगी का शिकार होने से बच गई।
विज्ञापन

एसएसआई रणवीर रमोला ने बताया कि कंसमर्दनी मार्ग निवासी आशा बिष्ट ने कोतवाली में शिकायत की थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को उनका रिश्तेदार बताकर 10 हजार रुपये ठग लिए हैं। उन्होंने फोन बैंकिंग के माध्यम से रुपये ट्रांसफर किए थे। उक्त व्यक्ति 20 हजार रुपये की और मांग कर रहा था। उन्हें शक हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी। रमोला ने बताया कि उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी साइबर सेल कोटद्वार को दी। साइबर सेल की मदद से 31 जुलाई को शिकायतकर्ता के बैंक खाते में रकम वापस आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें