फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कांग्रेस का रोजगार दो-न्याय दो अभियान शुरू

Wed, 24 Jan 2024 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
पौड़ी में रोजगार दो- न्याय दो अ​भियान का पोस्टर लांच करती युवा कांग्रेस- संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पौड़ी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को धार देने के लिए कांग्रेस ने जिला व ब्लॉक स्तर पर रोजगार दो-न्याय दो अभियान शुरू कर दिया है। अब कांग्रेस डोर टू डोर जाकर अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को इस अभियान में जोड़ेगी।
विज्ञापन

बुधवार को युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित सिंह ने अभियान का पोस्टर लांच किया। कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर राष्ट्रीय स्तर पर एक मोबाइल नंबर दिया गया है जिस पर बेरोजगारों को मिस्ड कॉल करनी है। इससे पार्टी के पास देश में बेरोजगारों का आंकड़ा भी एकत्रित हो जाएगा। कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश के करोड़ों युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। युवा जब भी रोजगार की मांग करते हैं तो उन्हें अन्य मुद्दों पर भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को अभियान में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर संजना गुजराल, भरत सिंह रावत, अंकित सुंदरियाल, अय्याज खान, आकाश रावत, गोपाल नेगी, ऋषभ कुमार, मनमोहन डेनियल और आशीष नेगी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें