फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सीटू के कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Tue, 23 Jan 2024 07:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
पौड़ी में केंद्र सरकार के ​​खिलाफ नारेबाजी करते सीटू कार्यकर्ता- संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

न्यूनतम वेतन 26 हजार करने, बिजली-पानी के निजीकरण बंद करने समेत कई मांगें शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़वाल। न्यूनतम वेतन 26 हजार करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, बिजली-पानी के निजीकरण के विरोध समेत कई मांगों को लेकर सीटू के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की। कहा कि मजदूर वर्ग की उपेक्षा को बंद कर उनके अधिकार दिए जाएं नहीं तो देश का यह सबसे बड़ा वर्ग सड़कों पर उतरकर बेमियादी आंदोलन शुरू करेगा। उन्होंने मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
पौड़ी। हमारी भी सुन लो सरकार बस हमारी यही है दरकार... जैसे नारों के साथ बिजली और पानी के निजीकरण के विरोध समेत कई मांगों को लेकर सीटू ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। कहा कि निजीकरण से आम लोगों को बिजली और पानी का भी संकट खड़ा होने वाला है। सीटू के महामंत्री देवानंद नौटियाल ने कहा कि केंद्र की सरकार बिजली के साथ ही पानी को भी निजी हाथों मेंसौंपने की तैयारी कर रही है। ऐसे में लोगों से अतिरिक्त पैसा वसूला जाएगा जिसका पुरजोर विरोध करते हैं। इस मौके पर मंजू देवी, महेश्वरी देवी, मीना देवी, हुकुम सिंह, संजय राज, टीका प्रसाद पोखरियाल, रोहन बहुगुणा, साेनू और ज्योति देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

नई टिहरी। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) से जुड़े लोगों ने सरकार पर मजदूरों के शोषण का आरोप लगाया। सीटू के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह राणा और सचिव चिंतामणि थपलियाल के नेतृत्व में संगठन से जुड़े सदस्यों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस मौके पर नित्यानंद बहुगुणा, श्रीपाल चौहान, रमेशलाल, पूनम नौटियाल, राजपाल चौहान, बनवारी दास, बसंती देवी, जगदंबी बडोनी मौजूद रहे।
रुद्रप्रयाग। यहां मांगों को लेकर रैली निकाली गई। इसके बाद संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में सभा हुई। सीटू जिला महामंत्री वीरेंद्र गोस्वामी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। सरकार ने देश की आम जनता, मजदूर किसानों के साथ धोखा किया है। किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम सेमवाल ने कहा कि 23 वर्ष बाद भी भोजनमाताएं न्यूनतम मानदेय के लिए संघर्ष कर रही हैं। इस मौके पर गोपाल सिंह नेगी, धूरी देवी, लक्ष्मी, विमला, दर्शनी, पार्वती आदि मौजूद थे।
केंद्र को भेजा मांगों का ज्ञापन

गोपेश्वर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) की ओर से मांगों का ज्ञापन केंद्र सरकार को भेजा गया। सीटू ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती से 13 दिनों तक मांगपत्र पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जिसे मंगलवार को प्रधानमंत्री को भेजा गया। मांग पत्र पर 300 से अधिक हस्ताक्षर किए गए हैं। ज्ञापन देने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष मदन मिश्रा व जिला महामंत्री मनमोहन रौतेला शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन


यह हैं मांगें
- पुरानी पेंशन योजना शुरू करने, निजी व सरकारी संस्थाओं में ठेके पर काम करने वालों स्थायी करने, आंगनबाड़ी व भोजन माताओं का न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये करने, उन्हें सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने, बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने, रेलवे के निजीकरण पर रोक लगाने, बिजली का निजीकरण बंद कर मूल्य वृद्धि और स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, पलायन रोकने के लिए उद्योग लगाने, हिट एवं रन कानून रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें