फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: समस्याओं को लेकर गरजे कांग्रेसी, निगम को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
-कांग्रेस भवन से बड़ी संख्या में प्रदर्शन करते हुए जुलूस के रूप में पहुंचे नगर निगम
विज्ञापन


-खराब स्ट्रीट लाइट, सफाई आदि के संबंध में किया गया प्रदर्शन

नगर निगम में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सोमवार नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। जुलूस के माध्यम से बड़ी संख्या में कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए नगर निगम पहुंचे और घेराव किया। इसके बाद उन्होंने समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा।


कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 11 बजे कांग्रेस भवन में एकत्रित हो गए थे। यहां से वह जुलूस के रूप में नगर निगम पहुंचे और निगम कार्यालय में धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड के सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट तथा सूर्यकांत धस्माना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि सड़कों की दुर्दशा, साफ सफाई की हीलाहवाली, मलिन बस्तियों के मालिकाना हक का मामला, स्ट्रीट लाइटों के लगातार खराब पड़े रहने, स्वच्छता समितियों के नाम पर हुए करोड़ों के भ्रष्टाचार और नये जुड़े वार्डों में टैक्स लगाने का विरोध किया गया, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि गोल्डन फॉरेस्ट सहित शहर में भू-माफिया ने निगम की जमीनें कब्जा रखी हैं, लेकिन कहीं कोई कार्रवाई निगम की तरफ से नहीं दिखाई देती।
विज्ञापन




प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि शहर में बदहाल सड़कों और स्मार्ट सिटी के आधे अधूरे पड़े कार्यों से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा इस इस बार नगर निगम का बोर्ड कांग्रेस का होगा। कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि भाजपा को नगर निगम के 15 साल के भ्रष्टाचार का हिसाब देना होगा। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रेषित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत प्रदेश महामंत्री याकूब सिद्दिकी, नवीन जोशी, प्रदीप जोशी, नीनू सहगल, उर्मिला थापा, हरि मोहन भट्ट, रमेश कुमार मंगू, मोहन गुरुंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें