फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में शुल्क माफी संबंधी समिति का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विवि ने नवीन शैक्षिक सत्र में शुल्क माफी के संबंध में कमेटी का गठन कर दिया है। इसमेें प्रो. एआर नौटियाल को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। यह समिति शुल्क माफी के संबंध में कुलपति को रिपोर्ट देगी, जिसके आधार पर विवि अग्रिम निर्णय लेगा।
विज्ञापन

बिड़ला परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित रावत और उपाध्यक्ष अनमोल भंडारी का कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन से कई बच्चों की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई है। वहीं कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए नए सत्र में कई सामूहिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। इसे देखते हुए विवि को नवप्रवेशी छात्रों से सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्रसंघ चुनाव, खेलकूद और पत्रिकाओं की फीस नहीं लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस मांग के लिए वह विगत 28 जुलाई को गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल से मिले थे। इसके बाद शुल्क माफी के संबंध में विवि ने समिति गठन का आदेश जारी किया। कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार के अनुसार समिति गठित की गई है। इसमें प्रो. एआर नौटियाल और परीक्षा नियंत्रक प्रो. एससी भट्ट, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. पीएस राणा, मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा, आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. ओपी गुसाई, ई-गर्वनेस के समन्वयक डा. नरेंद्र रावत व उप कुलसचिव परीक्षा को सदस्य बनाया गया है।
नए शिक्षा सत्र में न लिया जाए प्रवेश शुल्क: एबीवीपी
पौड़ी। एबीवीपी ने गढ़वाल विवि के नए शिक्षा सत्र में प्रवेश शुल्क न लिए जाने की मांग की है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान आर्थिक संकट गहरा गया है, जिससे कई छात्र प्रवेश शुल्क देने की स्थिति में नहीं है। मंगलवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बीजीआर परिसर पौड़ी के निदेशक प्रो. आरएस नेगी के माध्यम से कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल को ज्ञापन भेजा। एबीवीपी के विभाग संयोजक नितिन रावत ने कहा कि छात्रहित को देखते हुए विवि प्रशासन को प्रवेश शुल्क माफ कर देना चाहिए। इसके अलावा नितिन रावत बताया कि पौड़ी परिसर में बीएड व एलएलएम पाठ़्यक्रम को सामान्य पाठ्यक्रम घोषित किए जाने की मांग भी की है। वर्तमान में उक्त दोनो पाठ्यक्रम परिसर में स्ववित्त पोषित के तहत संचालित होते हैं। ज्ञापन भेजने वालों में ऋतिक असवाल, मोहित रावत, ऋषभ टम्टा, वत्सल मंमगांई आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें