फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस को होगी सीडीएस और एनडीए परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी 10 अप्रैल को यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की ओर से 12 परीक्षा केंद्रों में सीडीएस (कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज) और एनडीए (नेशनल डिफेंस एकेडमी) की प्रवेश प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। इन परीक्षाओं के लिए 2,975 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को यूपीएससी की ओर से सैन्य अधिकारी भर्ती परीक्षा की तैयारियों के संबंध मेें ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। इसमें जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. विजय जोगदंडे समेत परीक्षा केेंद्रों के सुपरवाइजर, सहायक सुपरवाइजर और नोडल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। यूपीएससी परीक्षा के लिए श्रीनगर में 12 केंद्र बनाए गए हैं। 9 परीक्षा केंद्रों में एनडीए और 3 परीक्षा केंद्रों में सीडीएस की परीक्षा होगी। सीडीएस परीक्षा के लिए दो केंद्र गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर और 1 केंद्र एसजीआरआर पब्लिक स्कूल में बनाया गया है। बिड़ला परिसर में 409 और एसजीआरआर में 384 परीक्षा देंगे। नौ परीक्षा केंद्रों जीआईसी, जीजीआईसी, एनआईटी उत्तराखंड, राजकीय पॉलीटेक्नीक, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट, भगवती मैमोरियल पब्लिक स्कूल घसिया महादेव और सेंट थेरेसास मेें 2,182 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। सीडीएस परीक्षा तीन पालियों (09-11, 12-02 और 03-05 बजे) और एनडीए की दो पालियों (10-12.30 और 04.30 बजे) में संपन्न होगी। बैठक में बिड़ला परिसर के सेंटर सुपरवाइजर प्रो. वीसी शर्मा, नोडल अधिकारी प्रो. एमएम सेमवाल, प्रो. आरसी कुंवर, डॉ. अशोक कुमार डॉ. विजय बिष्ट, डॉ. एमसी सती व डॉ. प्रशांत कंडारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें