फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने मेला स्थल का किया भूमि पूजन

Wed, 13 Nov 2024 06:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। 14 नवंबर से आयोजित होने वाले सात दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेले को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। बुधवार को प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बैकुंठ चतुर्दशी एवं विकास प्रदर्शनी स्थल आवास विकास मैदान में पहुंचकर भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

भूमि पूजन से पूर्व उन्होंने मेला स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि मेले को भव्य रूप से आयोजित किया जाए। उन्होंने आवास विकास मैदान में लगे दुकानों, पांडाल समेत कार्यक्रम व प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण किया। डॉ़ रावत ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोए मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहे हैं। मेला 14 से 20 तक श्रीनगर शहर में बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन होगा, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इस दौरान नगर आयुक्त एसडीएम नुपूर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी, भाजपा जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली, नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण, आचार्य भास्करानंद समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें