फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: भरतनाट्यम की प्रस्तुति देख छात्र हुए भाव विभोर

Wed, 13 Nov 2024 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय इंटर कॉलेज खंडाह में स्पीक मैके संस्था द्वारा नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। इन दिनों श्रीनगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में संस्कृति मंत्रालय केंद्र सरकार की पहल पर स्पीक मैके संस्था की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

भरतनाट्यम की नृत्यांगना मोमिता चटर्जी ने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी। कृष्ण व राम भजनों पर भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी। मोमिता चटर्जी ने छात्र-छात्राओं को शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम के सैद्धांतिक एवं प्रयोगिक ज्ञान से रूबरू करवाया। उन्होंने छात्रों को भरतनाट्यम नृत्य की जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण भारत का प्राचीन शास्त्रीय नृत्य है। प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद किमोठी ने स्पीक मैके का आभार व्यक्त करते हुए इस तरह के आयोजन को भारतीय संस्कृति की एकता का परिचय बताया। आयोजन में विक्रम सिंह नेगी, कुंज बिहारी सकलानी, संतोषी रौथाण, मंजू असवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें