फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पहुंचे जयदीप, हुआ भव्य स्वागत, मिलेगा पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। भारतीय मुक्केबाज जयदीप रावत का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान गांव में उत्सव का सा माहौल देखने को मिला। एशियन जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की झोली में रजत पदक डालने के बाद जयदीप पहली बार गांव पहुंचे। राठ शिक्षा विकास समिति जयदीप को 25 हजार का नकद पुरस्कार प्रदान करेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भारतीय मुक्केबाज जयदीप रावत अपने गांव पैठाणी पहुंचे। यहां ग्रामीण उन्हें लेने के लिए गांव के पुल पर एकत्र हुए। इस दौरान फूलमालाओं व ढोल-नगाड़ों की थाप पर जयदीप के जयघोष के नारे लगाए गए। राठ महाविद्यालय और एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों में जयदीप के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। विगत 18 अक्टूबर को संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह शहर में एशियन जूनियर चैंपियनशिप संपन्न हुई। इसमें एशिया महाद्वीप के 28 देशों के खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। चैंपियनशिप के 66 किलोभार वर्ग में जयदीप ने कजाकिस्तान के मुक्केबाज को पराजित कर भारत की झोली में रजत पदक डाला था। नव निर्वाचित ग्राम प्रधान पैठाणी बबीता कंडारी ने कहा कि जयदीप ने गांव, क्षेत्र व प्रदेश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि जयदीप विश्व में पैठाणी को नई पहचान दे रहा है। राठ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि विश्व स्तर पर उपलब्धियों के लिए राठ शिक्षा विकास समिति जयदीप को 25 हजार का नकद पुरस्कार प्रदान करेगी। इस अवसर पर जयदीप के पिता जगदीश सिंह, डा. देवकृष्ण थपलियाल, शरद सिंह गुसाईं, राजेंद्र रौथाण, नरेंद्र सिंह नेगी, भवान सिंह, प्रकाश नौटियाल, संदीप सिंह, हीरा सिंह, रघुवीर रावत व मनोज रौथाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें