फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष युवाओं में भरेंगे जोश

विज्ञापन
श्रीनगर में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के आगमन को लेकर कट आउट के माध्यम से जनता - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी मंगलवार को युवाओं में जोश भरने श्रीनगर आएंगे। यहां उनका युवा संवाद कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के भी आने की संभावना है।
विज्ञापन

21 दिसंबर को युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में युवा सांसद और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या शिरकत करेंगे। सूर्या सिर्फ 28 साल की आयु में बेंगलुरु दक्षिण से सांसद बने थे। वर्ष 2020 में उनको भाजयुमो का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। सूर्या के माध्यम से भाजपा युवाओं में जोश भरने की कोशिश करेगी। मोर्चे के प्रदेश मंत्री डॉ. सुधीर जोशी ने बताया कि युवा संवाद कार्यक्रम मंगलवार को रामलीला मैदान श्रीनगर में होगा। इससे पूर्व युवा मोर्च के कार्यकर्ता बाइक रैली निकालेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेश मलासी, जिलाध्यक्ष सौरव नौडियाल, अर्जुन गैरोला, आशीष उनियाल, डॉ. विनीत पोस्ती, विपिन नौटियाल, सुजीत गैरोला, विजय चमोली, प्रमोद बलोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें