फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: क्रिकेट टूर्नामेंट में बिलोदी पुल थान की टीम बनी विजेता

Wed, 17 Jan 2024 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बजरंग दल क्रीड़ा समिति जामटी की पहल पर हुआ आयोजन
विज्ञापन

खेल गतिविधियों में रुचि लेकर जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें खिलाड़ी
थत्यूड़ (टिहरी)। भवान में बजरंग दल क्रीड़ा समिति जामटी की पहल पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बिलोदी पुल थान की टीम विजेता रही।
बुधवार को भवान मेंं आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बिलोदी पुल थान और नागराज क्लब डामणी के बीच खेला गया। बिलोदी पुल थान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 16 ओवर में बिलोदी पुल थान की टीम ने 206 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी नागराज क्लब डामणी 123 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
इस तरह फाइनल मैच में बिलोदी पुल थान की टीम ने 83 रन से जीत हासिल की। समापन पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सीता रावत, उज्जैन सिंह रावत, डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद रमोला ने विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर वीरेंद्र राणा, थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली, पूरन सिंह, अरविंद रावत, विपिन पंवार, संजय सिंह रावत, प्रदीप रावत, कुशाल सिंह चौहान, मेहरबान सिंह रावत उपस्थित रहे। विजेताओं को एलसीडी, स्मार्टफोन, मिक्सर ग्राइंडर व गैस चूल्हा वितरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें