फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमधार-फरासू के बीच बाल-बाल बचा बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरासू और चमधार के बीच बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में एक बाइक सवार बाल-बाल बचा। उबड़-खाबड़ रास्ते पर युवक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और बाइक समेत नीचे गिर गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने बाइक सवार और उसकी बाइक को खाई से निकालकर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन

श्रीनगर से करीब 8 किलोमीटर दूर फरासू से आगे भूस्खलन से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत बहुत खराब है। यहां वाहनों के आवागमन में चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। यदि यहां कोई वाहन गिरता है तो वाहन सीधे नदी मेें समा सकता है। रविवार शाम श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहे बाइक सवार युवक का संतुलन बिगड़ गया। इस कारण उसकी बाइक सड़क से लगभग 35 मीटर नीचे खाई में गिर गई। युवक पहले ही छिटक गया। घटना को देख एक ट्रक चालक रुक गया। वहां से गुजर रहे चौरास निवासी प्रवीण रतूड़ी और प्रदीप रावत ने रुकने का कारण पूछा तो उसने बताया कि खाई में युवक गिर गया है। उन्होंने नीचे देखा तो युवक बाइक थामे खड़ा था। प्रवीण और प्रदीप ने मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से रस्से की मदद से युवक व बाइक को ऊपर खींच लिया। कलियासौड़ चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने से पूर्व युवक को लोगों ने खाई से निकाल लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें