फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी ने की पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर पुलिस ने 18 अगस्त को भीम आर्मी के एक सदस्य के साथ अभद्रता व मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए रैली निकाली। आक्रोशित सदस्य डीएम कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द ही दोषी पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष मुन्नीलाल सिंदे ने कहा कि 18 अगस्त को श्रीनगर में पुलिस में दीवान के पद पर तैनात एक जवान ने उनके कार्यकर्ता लईक अहमद के साथ अभद्रता और मारपीट की। एसएसपी से मामले की शिकायत की गई थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके विरोध में शनिवार को कार्यकर्ता रैली निकालते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। दोपहर बाद भीम आर्मी के सदस्यों ने एसएसपी पी रेणुका देवी से भी मुलाकात कर शिकायत की। एसएसपी ने उच्चस्तरीय अधिकारियों से मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया तब जाकर कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। उन्होंने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष सूरज कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक कुमार, प्रतीक राज, आकाश दीप, गौरव कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें