फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रियों की संख्या में छूट देने की मांग

विज्ञापन
श्रीनगर तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
होटल एसोसिएशन ने यात्रियों की सीमित संख्या से पाबंदी हटाने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि सीमित संख्या में यात्रियों के आने की वजह से होटल व्यवसायियों को फायदा नहीं हो रहा है। शनिवार को नगर के होटल व्यवसायियों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। उन्होंने कहा कि यात्रा में डेढ़ माह शेष बचा है। यदि सरकार यात्रियों की संख्या में छूट दे दे, तो थोड़ी आमदनी हो सकती है। होटल व्यवसायियों ने 6 माह के बिजली-पानी के बिल माफ करने या फिक्स्ड चार्जेज हटाने और सभी तरह के लाइसेेंसों के नवीनीकरण को आगामी एक वर्ष तक मान्य करने की भी मांग की। ज्ञापन पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अप्पल रतूड़ी, सचिव डॉ. विनीत पोस्ती, कोषाध्यक्ष विक्रम पंवार, संरक्षक नरेश नौटियाल, दीपक पालीवाल, विकास श्रीवास्तव व विजय गैरोला आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें