फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवान-जाबर-हिंसरियाखाल मोटर मार्ग को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी जिले के विकास खंड कीर्तिनगर के हिंसरियाखाल क्षेत्र को बदरीनाथ हाईवे से सीधे जोड़ने की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। शासन ने बागवान-जाबर-हिंसरियाखाल मोटर मार्ग को हाईवे से जोड़ने के लिए साढ़े चार किमी लंबे मार्ग को मंजूरी दी है। इसके लिए राज्य सेक्टर में 1 करोड़ 33 लाख 41 हजार रुपये की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति देते हुए शासनादेश जारी हो गया है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में हिंसरियाखाल क्षेत्र के लोगों को बदरीनाथ हाईवे पर आने के लिए लक्ष्मोली मोटर मार्ग का प्रयोग करना पड़ता है। इसे देखते हुए ग्रामीण जाबर होते हुए मोटर मार्ग की मांग करते आ रहे थे। लोगों की मांग को देखते हुए लोनिवि ने बागवान-जाबर-हिंसरियाखाल मोटर मार्ग निर्माण का प्रस्ताव बनाया, लेकिन लंबे समय तक वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी नहीं मिल पाई थी, जिस पर क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने केंद्रीय वन मंत्री को पत्र भेजकर मार्ग निर्माण से होने वाले लाभ से अवगत कराया। भारी मशक्कत के आखिर सड़क को मंजूरी मिल गई। विधायक कंडारी ने बताया कि 14 दिसंबर को शासन ने मोटर मार्ग निर्माण (द्वितीय चरण स्टेज-1) की वित्तीय एवं स्वीकृति दे दी है। 4.55 किमी लंबे मार्ग निर्माण में लगभग 1.34 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें