फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौंड़गी में खुला स्वायत्त सहकारिता का ऑफिस

विज्ञापन
लोस्तु बडियार स्वायत्त सहकारिता के पंजीकरण को सौंपते हुए अतिथिगण - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
कीर्तिनगर ब्लॉक के धौड़ंगी गांव में लोस्तु बडियार स्वायत्त सहकारिता का कार्यालय शुरू हो गया है। कार्यक्रम में संगध एवं औषधीय पादपों आजीविका संवर्द्धन गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। कहा गया कि सहकारिता के माध्यम से सगंध एवं औषधीय उत्पादों का प्रसंस्करण कर मार्केटिंग की जाएगी। इस दौरान सहकारिता की 62 महिला सदस्य भी शामिल हुईं। सहकारिता के सदस्यों को एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) की ओर से सहकारिता पंजीकरण प्रमाणपत्र भी सौंपा गया।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के जड़ी-बूटी एवं वानिकी विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र बुटोला ने आर्थिकी बढ़ाने के लिए नई प्रजातियों के पौधों की खेती को बढ़ावा देने और बंजर भूमि को उपयोग में लाने पर जोर दिया। उन्होंने लोस्तु बडियार क्षेत्र में जड़ी-बूटी कृषिकरण की अपार संभावनाएं जताईं। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि की वानिकी विभाग की सहायक प्रो. डा. हिमशिखा गुसाईं ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यदि महिला एक बार निर्णय ले ले की मुझे यह कार्य करना है तो वह उस कार्य को अंजाम तक पहुंचा कर ही दम लेती है। इस अवसर पर एनआरएलएम के ब्लॉक प्रबंधक महेश रावत, प्रगतिशील काश्तकार अभिषेक भंडारी, अजय पंवार व रामेश्वर बत्र्वाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें