कीर्तिनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कीर्तिनगर सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आशाओं का दो दिवसीय एचबीएनसी व एचबीवाईसी रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
बुधवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत, सीएचसी प्रभारी डॉ. अर्चना सिंह व आशा कार्यक्रम के जिला समन्वयक गोवर्द्धन गोस्वामी ने दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डॉ. अर्चना सिंह ने आशाओं को कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करने और जच्चा बच्चा के टीकाकरण पर ध्यान देने को कहा।
जिला समन्वयक गोस्वामी और ब्लॉक कार्डिनेटर ट्रेनर बबली निजवाला ने आशाओं को शिशु को होने वाली बिमारियों की जानकारी देते हुए टीका के महत्व के बारे में बताया। प्रशिक्षण के दौरान बीपीएम सौरभ नेगी, बीएलए विनोद पटेल, कुसुम लता गुसाईं व संगीता बिष्ट आदि मौजूद थे। संवाद