फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गढ़वाल विवि के हेल्थ सेंटर में जौलीग्रांट के चिकित्सक देंगे सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति के लिए प्रयास तेज
विज्ञापन

श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर स्थित हेल्थ सेंटर के सुचारू संचालन के लिए विवि जौलीग्रांट अस्पताल के चिकित्सकों की सेवाएं लेगा। इसके लिए विवि की ओर से जल्द ही जौलीग्रांट अस्पताल के साथ एमओयू भी किया जाएगा। साथ ही विवि की ओर से हेल्थ सेंटर में स्थायी तौर पर एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
गढ़वाल केंद्रीय विवि में छात्रों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए छात्रों की ओर से लंबे समय से मांग की जा रही है। छात्रों का कहना है कि आपात स्थिति में छात्रों को परिसर में ही स्वास्थ्य सुविधा मुहैया होनी जरूरी है। वर्तमान में हेल्थ सेंटर बिड़ला परिसर व चौरास परिसर में एक-एक फार्मासिस्ट नियुक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. महावीर सिंह नेगी का कहना है कि विवि के बिड़ला परिसर स्थित हेल्थ सेंटर में स्थायी तौर पर एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वैकल्पिक रूप से छात्रों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए जौलीग्रांट अस्पताल से एमओयू किए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एमओयू भी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चौरास व बिड़ला परिसर में एक-एक फार्मासिस्ट नियुक्त है, जबकि एक एंबुलेंस भी विवि के पास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें