फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तिनगर के सुपाणा पुल समेत दो मोटर मार्गों को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड कीर्तिनगर के सुपाणा गांव के पास अब अलकनंदा नदी पर बने पुराने पुल के पास नए मोटर पुल का निर्माण करवाया जाएगा। जबकि शासन की ओर से क्षेत्र के विभिन्न गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए दो अन्य मोटर मार्गों को प्रथम चरण की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन

चौरास क्षेत्र के सुपाणा के पास अलकनंदा नदी पर श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के निर्माण के दौरान कार्यदायी एजेंसी नेे मोटर पुल का निर्माण करवाया था। तबसे क्षेत्र के लोग इसी पुल से आवाजाही करते थे लेकिन वर्ष 2020 में श्रीनगर क्षेत्र के लिए पुल पर पानी की मोटी पाइप लाइन बिछाई गई। इससे पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही थी। इसका स्थानीय लोगों की ओर से विरोध किया गया। स्थानीय लोग अलग से मोटर पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। अब शासन ने राज्य योजना के तहत पुराने पुल के पास 76.56 लाख की लागत से 130 मीटर स्पान के पुल निर्माण को मंजूरी दी है। जबकि थातीडागर से दलख्यारी, कोट, बेल्टा व डांडा बुडाली और सीला गांवों को मोटरमार्ग से जोड़ने के लिए प्रथम चरण की सैद्धांतिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी दी गई है। लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता डीपी आर्य ने बताया कि उक्त योजनाओं को प्रथम चरण की स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही योजनाओं के निर्माण से पूर्व स्थलीय निरीक्षण कर फाइनल डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। डीपीआर स्वीकृत होने पर निर्माण की कार्रवाई के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें