फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक कक्षाओं में प्रवेश को पांच तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न छात्र संगठनों की मांग पर गढ़वाल विवि ने स्नातक स्तर पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच अक्तूबर तक बढ़ा दी है। विवि के कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में बीएससी, बीए और बीकॉम में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र भरने की तिथि 17 सितंबर को समाप्त हो चुकी थी, लेकिन सोमवार को छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जय हो और छात्रम ने विवि के कुलसचिव से अलग-अलग वार्ता करते हुए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की मांग की। बिड़ला परिसर के छात्र संघ उपाध्यक्ष अनमोल भंडारी ने कहा कि कई छात्र-छात्राएं कनेक्टिविटी समस्या के चलते अप्रैल माह में हुई मेट (मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट) में शामिल नहीं पाए। इसके चलते वह एमबीए मेें प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। इसलिए जो सीट रिक्त रहती हैं, उस पर मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाए। इधर, विवि के कुलसचिव प्रो.पंवार ने बताया कि यूजी मेें आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 5 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। जबकि एमबीए में मेरिट के आधार पर यदि विभाग से प्रपोजल आएगा तो विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें