फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सामान्य ज्ञान में अंकित व युवराज ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस के उपलक्ष्य में युवाओं को आपदा प्रबंधन की जानकारियां दी गर्दं। नेहरू युवा केंद्र की पहल पर बीजीआर परिसर पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से रूबरू कराया गया। इस दौरान हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अंकित रावत व युवराज बिष्ट ने पहला स्थान प्राप्त किया।उद्घाटन करते हुए रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. नवीन चंद्र ने कहा कि अधिकांश आपदाओं के प्रभाव को कम करने के लिए सभी लोगों को अपने जीवन शैली में सामान्य परिवर्तन करने होंगे। कहा कि मनुष्य अपनी ऊर्जा की जरूरतों को नवीकरणीय ऊर्जा से प्राप्त कर सकता है। इसके लिए सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा आदि से पूरा किया जा सकता है। जिससे आपदाओं से होने वाली जनधन हानि को कम से कम किया जा सकता है। एनवाईके के जिला युवा अधिकारी शैलेष भट्ट ने युवाओं को आपदा प्रबंधन पर जागरूक किया। कहा कि अधिकांश प्राकृतिक आपदाएं मानवजनित हैं। जंगलों के कटान, सड़क निर्माण के लिए पहाड़ों की बेतरतीब कटिंग, बडे़ बांधों का निर्माण, नदी के बहाव क्षेत्र में निर्माण कार्य किया जाना आदि आपदाओं की तीव्रता को बढ़ाते हैं।
विज्ञापन

आपदा को लेकर युवाओं के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 40 युवाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अंकित रावत व युवराज बिष्ट ने पहला, करिश्मा ने दूसरा व आकांक्षा व विपिन ने तीसरा स्थान पाया। इस मौके पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. गौतम कुमार, राजकुमार, यशराज बिष्ट, रोहित सिंह, प्रियंका असवाल, आलोक नेगी, पूजा वत्स, स्वाति बहुगुणा, कार्यक्रम पर्यवेक्षक अंजना बिष्ट और अमन नयाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें