फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नाराज छात्र नेताओं ने जलाया कुलपति का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल केंद्रीय विवि के डॉ. बीजीआर कैंपस में छात्र नेताओं का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मांगें पूरी नहीं होने से नाराज छात्र नेताओं ने कुलपति का पुतला जलाया। चेतावनी दी कि शनिवार तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार से अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन




शुक्रवार को पौड़ी कैंपस के छात्र नेताओं ने छह सूत्री मांगों पर कोई वार्ता व सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश जताया। छात्रसंघ के अध्यक्ष ऋत्विक असवाल ने कहा कि मांगाें को लेकर उन्होंने विवि के अफसरों को बीते दिसंबर माह में ही ज्ञापन सौंपा था। कहा कि इस साल का आधे से अधिक समय व्यतीत हो गया है। लेकिन उनकी मांगों को दरकिनार किया जा रहा है। जिससे छात्र नेताओं में आक्रोश बढ़ रहा है। आरोप लगाया कि विवि के अफसर उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रहे हैं। चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 12 अगस्त से अनशन शुरू करेंगे। इस मौके पर कोषाध्यक्ष लवीश नेगी, यूआर खुशी, हिमांशु, मनजीत, काजल, रिया, कुश रावत, मानसी आदि शामिल रहे। वहीं परिसर निदेशक प्रो. यूसी गैरोला ने बताया कि मांगों को लेकर वीसी से वार्ता हुई है। जिसमें उन्होंने परिसर में वालीबॉल व बास्केटबॉल कोर्ट बनाने, श्रीनगर की तर्ज पर बस सेवा लगाई जाएगी। साथ ही डिप्टी रजिस्ट्रार के पदों पर अफसर आते ही पौड़ी परिसर में तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्य मांगों पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें