फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर मार्ग की दशा न सुधारने पर ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड कोट के जनासू-खंदूखाल मोटरमार्ग की दशा न सुधारे जाने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि मार्ग पर बने गहरे गड्ढों से दुपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य शांति लाल लिंगवाल ने बताया कि रेल परियोजना के निर्माण कार्य में लगे भारी वाहनों की आवाजाही से जनासू-खंदूखाल मोटर मार्ग अत्यधिक जर्जर हो चुका है। पेंटिंग उखड़ने से मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हैं। इस पर सफर करना मुश्किल हो चुका है। आए दिन दुपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। कई बार लोक निर्माण विभाग श्रीनगर, एसडीएम समेत रेल परियोजना के अधिकारियों से गुहार लगाई गई लेकिन कोई समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत ग्रामीण वीरेंद्र सिंह लिंगवाल, गोविंद सिंह रावत व नरेंद्र सिंह ने मार्ग की दशा न सुधारे जाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें