फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना भौतिक परीक्षण निर्वाचक नामावली से न हटाए नाम : आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल मंडल आयुक्त व निर्वाचन नामावली प्रेक्षक रविनाथ रमन ने बिना भौतिक परीक्षण के किसी भी मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली से न हटाए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक परीक्षण किया जाए। अधिकारी इस बात का पूरा ध्यान रखें कि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। मुख्यालय पौड़ी में आयुक्त व निर्वाचक नामावली प्रेक्षक रविनाथ रमन ने आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर निर्वाचन संबंधी बैठक ली। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, अधिकारियों व कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। रमन ने कहा कि पुनरीक्षण प्रक्रिया में शिकायत में सभी का पक्ष सुनने के बाद नोटिस जारी कर निस्तारण किया जाए। उन्होंने बीएलओ और फील्ड कर्मचारियों को गांव, तोक, मोहल्ला के घर-घर जाकर सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। दूरस्थ क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर बीएलओ एवं फील्ड कर्मचारी मतदाताओं का भौतिक परीक्षण अवश्य करें। रमन ने स्वीप अभियान के तहत आयोजित व प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए कहा अभियान के तहत बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाए। इस अवसर पर एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ईला गिरि, सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जुगरान, धीरज सिंह, त्रिलोक सिंह, सोकार सिंह, एसडीएम मुक्ता मिश्रा, संदीप सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें