फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन का भुगतान न करने पर संविदा श्रमिकों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
जल संस्थान में कार्यरत संविदा श्रमिक संगठन ने विभाग और ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि तीन माह से वेतन और दो वर्ष से साप्ताहिक अवकाश का भुगतान न किए जाने पर वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्य पंप हाउस में संविदा श्रमिक संगठन के अध्यक्ष चंद्रमोहन खत्री की अध्यक्षता में श्रमिक/पंप आपरेटरों की बैठक आयोजित हुई। कर्मचारियों ने कहा कि तीन माह से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। दो वर्ष से साप्ताहिक अवकाश के दिन भी उनसे काम लिया जा रहा है। संगठन ने शीघ्र वेतन का भुगतान न किए जाने पर अनिश्चिकालीन कार्यबहिष्कार के साथ ही विभाग और ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर रवींद्र चौधरी, दीपक बडोनी, लक्ष्मण सिंह, हरीश भट्ट, महेश पुरि, महावीर सिंह, सुनील पंत, नरेंद्र सिंह, विनय प्रकाश व दीपक आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें