फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलनकारी समीर रतूड़ी ने थामा आप का दामन

विज्ञापन
श्रीनगर गोला पार्क में आप पार्टी की ओर से आयोजित जन सभा में बोलते वक्ता - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
हिमालय बचाओ आंदोलन के संयोजक समीर रतूड़ी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इससे पूर्व समीर के समर्थकों ने नगर क्षेत्र में रैली निकाली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यहां आम आदमी पार्टी की गोला पार्क में सभा आयोजित की गई। आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने समीर का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर आयोजित सभा में मोहनिया ने कहा कि काम के दम पर आप दिल्ली में सत्तारूढ़ है। ऐसा ही काम उत्तराखंड मेें होगा। उन्होंने कहा कि जनता वोट मांगने वालों से उनका रिपोर्ट कार्ड मांगे। युवा आप के प्रदेश अध्यक्ष दिगमोहन नेगी ने कहा कि आम आदमी के हित के लिए योजना बनानी होंगी। इसके लिए विधान सभा चुनाव 2022 में बदलाव करते हुए आप का साथ दें। समीर रतूड़ी ने कहा कि आंदोलन बहुत जरूरी होते हैं। यदि विधायक व जनप्रतिनिधि काम करें, तो आंदोलन की जरूरत नहीं पड़ती। कहा कि इस वक्त हर जगह आंदोलन हो रहे हैं। जिससे पता चलता है कि चुने हुए प्रतिनिधि काम नहीं कर रहे हैं। आप आंदोलन से जन्मी पार्टी है। इसलिए उन्हें यह सबसे बेहतर विकल्प लगा। इस अवसर पर गब्बर सिंह बंगारी, गणेश भट्ट, धर्म सिंह चौहान, हर्षित नौटियाल, शशि मोहन कोटनाला व बृजमोहन उप्रेती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें