फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी से नहीं मिला अनुदान, अटकी प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) की ओर से फेलोशिप के लिए अनुदान न मिलने की वजह से गढ़वाल विवि में प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा अटक गई है। विवि के अनुसार, अनुदान मिलने पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। वर्तमान में विवि की ओर से अनुदान लेने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में शिक्षा सत्र 2020-21 की प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा नहीं हुई है, जिसके चलते कई छात्र-छात्राओं की पीजी उत्तीर्ण करने के बाद पीएचडी करने की ख्वाहिश अधूरी हैं। विवि के प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. एसएस रावत ने प्रेस को बयान जारी करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय स्तर पर सत्र 2020-21 के लिए प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा संबंधी प्रक्रिया समय पर शुरू कर दी गई थी, लेकिन वर्तमान में विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों के स्तर पर संचालित पाठ्यक्रमों में पीएचडी की फेलोशिप सीट के लिए पर्याप्त अनुदान न होने के कारण पीएचडी की प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है। वर्तमान सत्र की पीएचडी प्रवेश परीक्षा यथाशीघ्र आयोजित की जा सके, इसके लिए विवि स्तर से अनुदान प्राप्ति के प्रयास चल रहे हैं। अनुदान मिलने पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रो. रावत ने बताया कि वर्ष 2019-20 में तीनों परिसरों में फेलोशिप के तहत 210 सीट और संबद्ध महाविद्यालयों में 101 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी।
- प्री-पीएचडी परीक्षा आयोजित करने निर्देश
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरुण रावत ने 1 से 10 मार्च के बीच प्री-पीएचडी परीक्षा आयोजित करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने 15 मार्च तक अवार्ड लिस्ट परीक्षा नियंत्रक कार्यालय भेजने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें