फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: खोदाई कर मोटर मार्ग पर ही फैला दिया मलबा

Thu, 18 Jan 2024 11:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। बहेड़ाखाल-रिंगुड-दिउसा मार्ग पर बिना अनुमति जियो संचार कंपनी ने ओएफसी बिछाने के लिए खोदाई कर मलबा मार्ग पर ही फैला दिया। इससे मार्ग पर आवाजाही जोखिम भरी हो गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मामले की शिकायत लोनिवि प्रांतीय खंड पौड़ी के अधिकारियों से की तो लोनिवि ने खोदाई के काम पर रोक लगा दी। रिंगुड निवासी प्रमोद सिंह नयाल ने बताया कि बहेड़ाखाल-रिंगुड-दिउसा मार्ग पर कुछ दिनों से जियो संचार कंपनी ओएफसी बिछाने के लिए सड़क किनारे खोदाई कर रही है और मलबा मार्ग पर ही डाला जा रहा है। कहा कि काम को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन ठेकेदार जबरन काम करवा रहा है।
विज्ञापन


लोनिवि प्रांतीय खंड पौड़ी की सहायक अभियंता माधवी कनौजिया ने बताया कि जियो संचार कंपनी की ओर से विभाग से कार्य की अनुमति नहीं ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें