फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी नर्सिंग कालेज की प्रवेश प्रक्रिया देहरादून में आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद पौड़ी के नर्सिंग काले डोभ-श्रीकोट की प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से देहरादून में शुरू होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए पौड़ी छोड़कर देहरादून दौड़ना होगा। जनपद पौड़ी के नर्सिंग कालेज में कोविड केयर सेंटर संचालित हो रहा है, जिससे यहां यहां प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। हालांकि कालेज प्रशासन का कहना है कि कक्षाएं हर हाल में डोभ श्रीकोट स्थित कालेज में ही संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

श्रीनगर- पौड़ी राजमार्ग पर डोभ-श्रीकोट में नर्सिंग कालेज स्थित है। यहां जिला प्रशासन की ओर से कोविड केयर सेंटर संचालित किया जा रहा है, जबकि इस नर्सिंग कालेज के लिए शासन ने बीएससी नर्सिंग में 60 सीटें स्वीकृत की हैं। जिस पर प्रवेश के लिए हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा विवि में काउंसिलिंग प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। विवि की ओर से छात्रों को उक्त कालेज में सीटें आवंटित की गई है, लेकिन यहां कोविड केयर सेंटर संचालित होने से प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है। यहां प्रवेश लेने वाले छात्रों को स्टेट नर्सिंग कालेज देहरादून में सभी प्रवेश प्रक्रियाएं संपन्न करनी होंगी। प्राचार्य मनीषा ध्यानी ने कहा कि कालेज में प्रवेश के लिए सोमवार से स्टेट नर्सिंग कालेज चंद्रनगर देहरादून में प्रवेश प्रक्रियाएं शुरू होंगी। छात्रों को स्टेट नर्सिंग कालेज पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया में प्रतिभाग करना होगा। ध्यानी ने कहा कि जिलाधिकारी से वार्ता की गई है। कक्षाओं का संचालन हर हाल में डोभ-श्रीकोट स्थित कालेज में ही संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें