फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी थीसिस जमा करने के लिए मिले अतिरिक्त छह माह

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विवि ने लॉकडाउन के चलते पीएचडी थीसिस जमा करने के लिए छात्रों को छह माह की मोहलत दी है। विगत 20 मई को कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में निर्णय लिया गया था कि जिनकी पीएचडी थीसिस जमा करने की तिथि लॉकडाउन अवधि में थी, उनके लिए लॉकडाउन खुलने की तिथि के बाद न्यूनतम छह माह का समय दिया जाए।
विज्ञापन

विवि के कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार ने बताया कि विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों के शोधार्थी शोध ग्रंथ जमा करने केे प्रस्तुत हो रहे हैं, लेकिन अधिकतम शोधार्थियों की शोध ग्रंथ जमा करने की अंतिम तिथि विश्वविद्यालय में कोविड-19 के कारण अवकाश होने के फलस्वरूप समाप्त हो गई है। इसलिए कोविड-19 के कारण शोध ग्रंथ जमा करने की अधिकतम समय सीमा समाप्त हो गयी है उन्हें छह माह का अतिरिक्त समय प्रदान किया गया है। इसलिए जिन शोधार्थियों 4, 5 व 6 वर्ष की अवधि समाप्त हो गयी है, उन्हें क्रमश: साढ़े 4, साढ़े 5 व साढ़े 6 साल में शोध ग्रंथ जमा करने की स्वीकृति दी जाती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें