राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने देवप्रयाग में गंगा स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस मौके पर जल संरक्षण व वर्षा जल संचय विषय पर कार्यशाला भी आयोजित की गई है।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शुभांगी कोटियाल ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए सभी लोगों से गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने को कहा। प्रभारी प्राचार्य व नमामि गंगा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. अशोक कुमार मेंदोला ने बताया कि गंगा स्वच्छता अभियान विषय पर सेमिनार, संवाद, निबंध, क्विज ,भाषण, पेंटिंग प्रतियोगिता व अलकनंदा, भागीरथी, गंगा तट व संगम सफाई, वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में डा. शैलेंद्र नारायण कोटियाल , डॉ. महेशानंद नौडियाल, डा. गुरु प्रसाद थपलियाल ने भी अपने विचार रखे। मौके पर डॉ. लीना पुंडीर, अनूप थपलियाल, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. पारुल रतूड़ी, डॉ. मोहम्मद इलियास, डॉ. शीतल, डॉ मीनाक्षी राणा, डॉ. रंजू, डॉ. सर्जना राणा, डॉ. प्राची फर्त्याल, डॉ. दिनेश सिंह नेगी, डॉ. प्रियंका सिंह, डा.ॅ कृष्ण चंद्र, नीतू चौहान, मेहताब सिंह, सुरेंद्र सिंह व अर्जुन आदि मौजूद थे। संवाद