फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप कोषागार से गबन का आरोपी लेखाकार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उप कोषागार श्रीनगर से गबन के आरोपी लेखाकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। केस दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लेखाकार हाईकोर्ट गया था, लेकिन कोर्ट से भी उसे राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

गत 10 जनवरी को उप कोषाधिकारी नंदन सिंह खत्री ने कोतवाली मेें तहरीर देते हुए उप कोषागार के दो कर्मचारियों पर धोखाधड़ी और जालसाली कर सरकारी धन के गबन का आरोप लगाया था। लेखाकार सुभाष चंद्र और सहायक लेखाकार स्व. हरि दर्शन सिंह बिष्ट पर जनवरी 2016 से नवंबर 2020 के बीच 75 मृत पेंशनर्स की पेंशन अपने खातों में जमा कर 38 लाख 61 हजार 417 रुपये का गबन का आरोप है।
एफआईआर दर्ज होने के बाद एसएसआई रणवीर रमोला को विवेचना सौंपी गई। विवेचना में सुभाष चंद्र की ओर से 17 लाख 34 हजार 424 रुपये की जालसाजी और अनियमित ढंग से विभिन्न मृतक पेंशनर्स की पेेंशन अपने खाते में हस्तांतरित करने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। इस बीच वह हाईकोर्ट चला गया। गत 1 एक फरवरी को कोर्ट ने गिरफ्तारी पर स्टे देने की याचिका खारिज कर दी। इसके बाद पुलिस ने पुन: उसकी तलाश की। कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि पुख्ता सूचना मिलने पर शुक्रवार को आरोपी सुभाष निवासी खोला को काला रोड बैरियर श्रीनगर के समीप गिरफ्तार कर लिया। मामले के दूसरे आरोपी हरि दर्शन की एक साल पूर्व मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें