फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu and Kashmir: जमीन खरीद मामले में एसीबी का रेशमघर-सैनिक कॉलोनी में छापा, कई दस्तावेज बरामद जब्त

Sun, 23 Aug 2020 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

एंटी करप्शन ब्यूरो ने जम्मू की रेशमघर कॉलोनी में एक व्यापारी और सैनिक कॉलोनी में रह रहे एक अधिकारी के घर छापा मारकर दस्तावेज जांचे। कई घंटों तक जारी रही जांच में फाइनेंसिंग का कारोबार करने वाले व्यक्ति से पूछताछ की और उससे कुछ सुबूत जुटाए गए हैं। कार्रवाई शिकायत पर हुई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jammu and Kashmir: 2014 की बाढ़ में दो दर्जन जवानों की जान बचाने वाले युवा ने थामा आतंक का दामन 

टीम के रेशमघर कॉलोनी में पहुंचने पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जमीन की खरीद फरोख्त मामले में यह कार्रवाई हुई है। इस दौरान घर से दस्तावेज और अन्य सुबूत भी एंटी करप्शन ब्यूरो ने एकत्रित किए। हालांकि ब्यूरो के अनुसार मामले में कार्रवाई चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ब्यूरो ने इसी मामले में सैनिक कालोनी में भी एक अधिकारी के घर में छापा मारा। यहां से भी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। शिकायतकर्ता ने जमीन की खरीद फरोख्त के दौरान धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं। एसीबी ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। देर रात तक मामले में छानबीन जारी रही।

यह भी पढ़ेंः रवींद्र रैना बोले- अनुच्छेद 370 अब कभी लौट कर नहीं आएगा, सपने देखना बंद करें पार्टियां

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें