फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: पुश्तैनी मकान के झगड़े में बड़े भाई की हत्या

Sat, 22 Aug 2020 10:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, लंबागांव (कांगड़ा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के कांगड़ा में पुश्तैनी मकान को लेकर चल रहे झगड़े की वजह से दो भाइयों ने मिलकर बड़े भाई की हत्या कर दी। मृतक की पहचान प्रवीन कटोच (65) निवासी गांव मनियाड डाकघर लंबागांव के रूप में हुई है। प्रवीन कटोच बीएसएफ में डीएसपी रह चुके हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों  कुशल और जगदेव कटोच को गिरफ्तार कर लिया है।  प्रवीन कटोच की बेटी मीनाक्षी देवी पत्नी विक्टर सिंह  गांव मनियाड डाकघर लंबागांव ने पुलिस को बताया कि उसके सगे चाचा कुशल और जगदेव कटोच ने मिलकर उसके पिता की गला घोंट कर हत्या कर दी है। पीड़िता के अनुसार उनका पिछले काफी समय से पुश्तैनी मकान को लेकर विवाद चल रहा था। इस वजह से अकसर घर में दूसरे-चौथे दिन झगड़ा होता था। उनका पुश्तैनी मकान उनके पिता ने ही बनाया था। जिसके कमरों पर उसके दोनों चाचा ने कब्जा कर रखा है।

विज्ञापन


शनिवार को घर की बिजली खराब थी। जिसे ठीक करने के लिए उसके पिता ने लाइनमैन को बुलाया था। जब पिता लाइनमैन से बात कर रहे थे तो दोनों चाचा उनसे बहस करने लग पडे़ और बाद में मारपीट पर उतर आए। प्रवीन कटोच बीएसएफ से डीएसपी रैंक से सेवानिवृत्त थे और अपनी पत्नी व बेटे से अलग रहते थे। प्रवीन कटोच अचेत हालत में पहले खैरा अस्पताल ले जाए गए, जहां नाजुक हालत को देखते हुए  पालमपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्रवीन कटोच को मृत घोषित कर दिया। मृतक का रविवार को पालमपुर में पोस्टमार्टम किया जाएगा। उधर, इस बारे में लंबागांव पुलिस के थाना प्रभारी अश्विनी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई कुशल कटोच व जगदेव कटोच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी बैजनाथ बीडी भाटिया ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें