कोतवाली पौड़ी पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। घटना तहसील पौड़ी के बनेलस्यूं पट्टी स्थित एक गांव की है। पुलिस पीड़ित महिला का बयान दर्ज करने के साथ ही मेडिकल भी करा चुकी है। कोतवाल पौड़ी ने कहा कि पुलिस को हस्तांतरित होने के बाद मामले में तेजी से कार्रवाई की गई। बताया कि आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
जिले की तहसील पौड़ी के बनेस्यूं पट्टी स्थित एक गांव में 18 नवंबर 2021 को एक महिला अपने घर जा रही थी। जहां रास्ते में महिला को अकेला पाकर आरोपी धर्मेंद्र ने दुष्कर्म किया। महिला ने 11 जनवरी 2022 को मामले की शिकायत राजस्व पुलिस से की। राजस्व पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। साथ ही राजस्व पुलिस ने जिलाधिकारी से मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किए जाने की मांग भी की। जिलाधिकारी के निर्देश पर 20 जनवरी को मामला कोतवाली पौड़ी पुलिस को सौंपा गया। कोतवाल पौड़ी विनोद गुसाईं ने मामले की विवेचना एसआई पूनम शाह को सौंपी। इस दौरान पूनम शाह ने मामले में राजस्व पुलिस ने दस्तावेज लेने के साथ ही पीड़ित महिला का बयान दर्ज करते हुए मेडिकल भी कराया, लेकिन इधर घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। सोमवार को पुलिस टीम ने फरार आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल पौड़ी विनोद गुर्साइं ने बताया कि दुष्कर्म के फरार आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।