फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: धारी देवी से कमलेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली जल कलश के साथ शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैकुंठ चतुर्दशी मेले से पहले निकाली गई शोभायात्रा
विज्ञापन

फोटो-
श्रीनगर। बैकुंठ चर्तुदशी मेले के पहले दिन धारी देवी से कमलेश्वर महादेव मंदिर तक शिव, पार्वती और गणेश की झांकी के साथ भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री कलश में भरे जल से शिवलिंग का जलाभिषेक कर मेले का शुभारंभ करेंगे।
बुधवार को नगर आयुक्त नुपुर वर्मा के नेतृत्व में धारी देवी मंदिर के पास पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से अलकनंदा नदी के पवित्र गंगाजल को कलश में भरा गया। जिसके बाद कलियासौड़ में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर कलश एवं शोभायात्रा को कमलेश्वर मंदिर के लिए रवाना किया। यह यात्रा चोपड़ा, ढामक, डुंगरीपंथ, चमधार, फरासू, स्वीत, श्रीकोट व घस्यामहादेव हाेते हुए कमलेश्वर शिव मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर पूजा अर्चना के बाद कलश को मंदिर में सुरक्षित स्थान पर रखा गया। अब बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री कलश में भरे जल से शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे। कलश यात्रा में सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी, जितेंद्र धीरवाण, पंकज सती, वासुदेव कंडारी, सौरभ पांडेय, सुमित चौहान, देवेंद्र भट्ट, विजेंद्र नेगी, दिनेश पटवाल, सौरव नौटियाल व प्रेम सिंह रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें