फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गु़लदार के आतंक से भयभीत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। क्षेत्र के ग्राम मंझोला पट्टी तल्ला बदलपुर असनखेत में गुलदार के आंतक से ग्रामीण डरे हुए हैं। यहां पर 12 नवंबर की शाम को गुलदार ने एक व्यक्ति पर हमला करके उसे घायल कर दिया था। लोग अब शाम को घर से बाहर निकलने से डरने लगे हैं। ग्रामीणों ने गुलदार से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार दिलवर सिंह चौहान किसी काम से पास के खेत के लिए निकला था। इसी बीच, घात लगाकर बैठे गुलदार ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। गुलदार ने उसकी जांघ पर अपने दांत गड़ा दिए। उसकी चिल्लाहट सुनकर ग्रामीण अपने घरों से बाहर आए। उन्होंने हो-हल्ला मचाया, तो गुलदार व्यक्ति को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। घायल को रात में ही कोटद्वार स्थित संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां पर उसका इलाज किया गया। क्षेत्र के ग्रामीण सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह और प्रेम सिंह गुसाईं ने घायल को एक लाख रूपए मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें