फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी में तीन शिक्षक मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने के बाद सोमवार को सरकारी स्कूल खुलते ही शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पौड़ी जिले में तीन शिक्षक-शिक्षिकाएं बगैर अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित मिले। अपर शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा एसपी खाली ने कहा कि संबंधित शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से पौड़ी के 41, टिहरी के 12 एवं चमोली जिले के 19 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। अपर शिक्षा निदेशक गढ़वाल मंडल एसपी खाली के मुताबिक पौड़ी में तीन, टिहरी में एक और चमोली में दो शिक्षक अनुपस्थित मिले, लेकिन टिहरी और चमोली के शिक्षकों की ओर से अवकाश स्वीकृत कराया गया था। पौड़ी में बगैर अवकाश स्वीकृत कराए तीन शिक्षक-शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिले, जबकि पौड़ी में ही तीन स्कूल ऐसे मिले, जहां बिजली और चार स्कूलों में पानी कनेक्शन नहीं है। जिला शिक्षा अधिकारी हरेराम यादव के मुताबिक जीआईसी रिखणीखाल में प्रवक्ता आभा रावत, उच्च प्राथमिक विद्यालय धारी कल्जीखाल में सहायक अध्यापिका संगीता रानी एवं प्राथमिक विद्यालय दियुषी कल्जीखाल में सहायक अध्यापक संतोष कुमार बगैर अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित मिले। अपर शिक्षा निदेशक एसपी खाली ने कहा कि शिक्षा महानिदेशक के निर्देश पर सात जुलाई तक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने कहा कि उन्होंने जीआईसी भगद्वारीखाल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में देखने में आया कि स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति तो शत प्रतिशत थी, लेकिन स्कूल में मात्र 26 फीसदी छात्र ही उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें