फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप कुलसचिव से हो सकती है रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान घुड़दौड़ी के उप कुलसचिव राजेंद्र सिंह नेगी से रिकवरी हो सकती है। संस्थान के निदेशक डा. महिपाल सिंह चौहान ने कहा कि शासन स्तर से हुई जांच में पाया गया है कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से उप कुलसचिव पद पर प्रमोशन के लिए अर्ह न होने के बावजूद दो साल पहले उनका प्रमोशन कर दिया गया था।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डा. महिपाल सिंह चौहान ने कहा कि उप कुलसचिव राजेंद्र सिंह नेगी का वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रमोशन के बाद किसी व्यक्ति द्वारा शासन में मामले की शिकायत की गई थी। इसमें बताया गया था कि इस पद पर प्रमोशन के लिए अर्ह न होने के बावजूद उनका प्रमोशन किया गया, जबकि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद से आगे प्रमोशन नहीं हो सकता। संस्थान के निदेशक ने कहा कि शासन ने शिकायत पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। डीएम ने जांच कर शासन को रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद शासन स्तर से एक और जांच हुई। जांच के बाद शासन से संयुक्त निदेशक वेदीराम की ओर से संस्थान को पत्र मिला कि यदि उप कुलसचिव से रिकवरी बनती है तो की जाए। संस्थान के निदेशक डा. महिपाल सिंह चौहान ने कहा कि मामले को दिखाया जा रहा है कि उनसे रिकवरी हो सकती है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें