फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरिया के नारों से गूंजा पौड़ी शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गणपति महोत्सव के अंतिम दिन झांकियों और ढोल-दमाऊ की घमक के साथ लोअर बाजार से एजेंसी चौक तक शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया के नारों से शहर गूंजता रहा।
विज्ञापन

लोअर बाजार चौक में 24 अगस्त से चल रहा उत्सव सोमवार को शोभायात्रा के साथ संपन्न हो गया। सुबह लोअर बाजार से एजेंसी चौक तक धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में शहरवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शहर में चार घंटे से अधिक समय तक शोभायात्रा निकालने के बाद श्रद्धालु गजानन की प्रतिमा विसर्जन के लिए देवप्रयाग रामकुंड की ओर रवाना हुए। शोभायात्रा में विमल वर्मा, रविंद्र लिंगवाल, राजेंद्र लिंगवाल, कमल वर्मा, शिव कुमार बुटोला और अश्विनी वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें