पौड़ी। नरुला केटर्स के देवेंद्र रावत ने मैस टेंडर प्रक्रिया में गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियर कालेज प्रशासन पर अनियमितता व धांधली का आरोप लगाया है। देवेंद्र ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि मैस आवंटन टेंडर प्रक्रिया में कालेज ने तमाम नियमों को ताक पर रखकर कार्य किया है। एक बार टेंडर खुल जाने के बाद उन्हें रद्द कर दिया गया। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को भी पत्र प्रेषित किया है और मांग की है कि इंजीनियरिंग कालेज की जांच के साथ ही दोषियों पर कार्यवाही की जाए। देवेंद्र रावत ने चेतावनी दी है कि इसके खिलाफ वे 7 सितंबर से कालेज में धरना शुरू कर देंगे और इस दौरान व कालेज के तमाम कच्चे चिट्ठे आम जनता के समक्ष रखेंगे।