फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: देवलेश्वर महादेव मंदिर में खड़ा दीया अनुष्ठान के लिए हुए 7 पंजीकरण

Mon, 13 Nov 2023 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
25 नवंबर को होना है अनुष्ठान, बीते वर्ष प्राप्त संतानों का होगा नामकरण संस्कार भी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पौड़ी। जनपद पौड़ी के गगवाड़स्यूं घाटी स्थित सिद्धपीठ श्री देवलेश्वर महादेव मंदिर में 25 नवंबर को होने वाले खड़ा दीया अनुष्ठान के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। मंदिर में दंपती संतान प्राप्ति के लिए यह अनुष्ठान करते हैं। अभी तक 7 दंपती अनुष्ठान के पंजीकरण कर चुके हैं। समिति ने अनुष्ठान को लेकर तैयारियां तेज कर ली हैं। इस बार बीते वर्ष अनुष्ठान के बाद प्राप्त संतानों का नामकरण संस्कार भी किया जाएगा।
विज्ञापन

सिद्धपीठ देवलेश्वर महादेव मंदिर समिति के सचिव जगत किशोर बड़थ्वाल ने बताया कि इस वर्ष खड़ा दीया अनुष्ठान 25 नवंबर को होगा। अनुष्ठान शाम छह बजे से शुरू होगा और सुबह पांच बजे स्नान व मंदिर के मुख्य पुजारी के आशीर्वाद के बाद संपन्न होगा। अनुष्ठान के लिए अभी तक 7 दंपती पंजीकरण करा चुके हैं। 25 नवंबर की शाम 5 बजे तक पंजीकरण कराए जा सकते हैं। मंदिर परिसर में आगामी 22 से 26 नवंबर तक बैकुंठ चतुर्दशी मेला भी होगा जिसमें मैराथन, प्रतियोगिताएं, थड़िया-चौफला, रात्रि-जागरण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। मेला घाटी के 34 गांवों के ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें