फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय कूच करेंगे खुशियों की सवारी व 10

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी/कोटद्वार। 24 अप्रैल को प्रदेश में आकस्मिक सेवा ठप रहेगी। उत्तराखंड में विगत 11 वर्षों से आकस्मिक सेवा दे रही कंपनी जीवीके का अनुबंध सरकार ने समाप्त कर दिया है। इसके बाद कंपनी ने खुशियों की सवारी व 108 सेवा के कर्मचारियों को बाहर किए जाने का फरमान दे दिया है। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने 24 अप्रैल को सचिवालय कूच का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पौड़ी में खुशियों की सवारी और 108 सेवा में सेवारत कर्मचारियों की बैठक हुई। इस मौके पर उत्तराखंड 108 केकेएस संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड में 108 व खुशियों की सवारी के कर्मचारी विगत 11 वर्षों से आकस्मिक सेवा दे रहे हैं। उन्होंने लाखों जिंदगियों को जीवनदान देने के साथ ही 10500 से ज्यादा प्रसव एंबुलेंस के अंदर सुरक्षित करवाए।
उन्होंने कहा कि अनुबंध समाप्त होने के बाद जीवीके कंपनी ने 717 कर्मचारियों को 30 अप्रैल को सेवा समाप्त होने का नोटिस जारी कर दिया है। इससे इन कर्मचारियों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि कर्मचारियों ने 24 अप्रैल को परेड ग्राउंड में एकत्र होकर सचिवालय कूच का निर्णय लिया है। आकस्मिक सेवा कर्मी पूर्व की भांति वेतन, नियुक्ति स्थल की मांग कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला सचिव राजेंद्र सिंह, सदस्य सुधीर नेगी, भूपेंद्र, अनूप, अंकित, मुकेश बिष्ट, सुधीर भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें