श्रीनगर। बंगाल में चुनावी रैली के दौरान ईश्वर चंद विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने पर डीएसओ कार्यकर्ताओं ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने विवि गेट के समीप विरोध प्रदर्शन किया।
बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान डीएसओ के प्रवीण भंडारी ने कहा कि चुनावी रैली के दौरान असामाजिक तत्वों ने ईश्वर चंद विद्यासागर की मूर्ति तोड़ कर संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। विरोध प्रदर्शन करने वालों में रेशमा पंवार, बिड़ला परिसर छात्र संघ सह सचिव पूजा भंडारी, मनीषा, रंजना, कुलदीप रमोला, अंकिता, शिखा, स्वाति, संदीप आदि मौजूद थे।