फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल के विद्यालयों में होगा नए सिरे से मात्राकरण: बिष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। शिक्षा परिसर पौड़ी में अपर निदेशक माध्यमिक ने जनपद पौड़ी के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों के पदों, छात्रों की संख्या व शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाए जाने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को शिक्षा परिसर पौड़ी में अपर निदेशक माध्यमिक महावीर सिंह बिष्ट ने जनपद के अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गढ़वाल मंडल के विद्यालयों में छात्र संख्या व शिक्षकों के पदों को लेकर मात्रकरण नहीं हुआ है। विभाग के अधिकारियों को नए सिरे से मात्राकरण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंन्रे शिक्षकों के तबादला नीति पारदर्शी बनाए जाने को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। विभाग के ई-पोर्टल को अपडेट रखने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। इस अवसर पर सीईओ पौड़ी मदन सिंह रावत, डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव, डीईओ बेसिक कुंवर सिह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें