श्रीनगर। पौड़ी जिले में स्थित सेंट थेरेसास श्रीनगर और टिहरी जिले की सेंजो पब्लिक स्कूल किलेकिश्लेश्वर में लड़कियों ने बाजी मारी। दोनों ही विद्यालयों की टॉपर बालिकाएं रही। यहां शत प्रतिशत बच्चे सफल रहे।
सेंट थेरेसास स्कूल श्रीनगर में 113 बच्चों ने आईसीएसई (इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) की दसवीं की परीक्षा दी थी। यहां 97 प्रतिशत अंकों के साथ अंतरिक्षा मेहता ने विद्यालय टॉप किया। अग्रिम नौड़ियाल, सृजना राणा व अनुराग देव ने 96-96 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रुप से द्वितीय स्थान हासिल किया। सेंजो पब्लिक स्कूल किलेकिश्लेश्वर में कक्षा 10 में सभी 32 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। यहां अक्षिता रौथाण 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर रही। प्रिया ने (92.4 प्रतिशत) ने दूसरा और श्वेता नेगी (90.2 प्रतिशत) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।