फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र आमने सामने, छात्र संघ समारोह स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विवि पौड़ी परिसर के 12 अक्तूबर को प्रस्तावित छात्र संघ समारोह छात्रों के आमने सामने होने से स्थगित कर दिया गया है। छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद नैथानी की ओर से समारोह की तिथि घोषित किए जाने के बाद छात्रों के बीच ठन गई थी। छात्र संघ सचिव अंकित रावत का कहना है कि छात्र संघ अध्यक्ष ने बगैर छात्रों की सहमति के समारोह की तिथि घोषित कर दी। निमंत्रण पत्र पर भी अध्यक्ष के अलावा किसी छात्र संघ पदाधिकारियों के नाम नहीं है। उधर, छात्र संघ अध्यक्ष का कहना है कि छात्र संघ समारोह के स्थान पर अब ऑडिटोरियम में 12 अक्तूबर को धन्यवाद समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में छात्रसंघ समारोह को लेकर छात्र आमने सामने आ गए हैं। छात्र संघ अध्यक्ष की ओर से 12 अक्तूबर को समारोह की तिथि घोषित करते हुए इसका निमंत्रण पत्र प्रकाशित करवा दिया गया। इसमें ब्लॉक प्रमुख कल्जीखाल महेंद्र सिंह राणा को मुख्य अतिथि बनाया गया, जबकि छात्र संघ सचिव अंकित रावत एवं अन्य छात्रों का कहना है कि बगैर सहमति के छात्र संघ समारोह की तिथि तय की गई है। परिसर के निदेशक प्रो. केसी पुरोहित ने कहा कि समारोह को लेकर छात्र संघ अध्यक्ष एक तरफ और सभी पदाधिकारी दूसरी तरफ हैं। छात्र संघ सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि उन्हें विश्वास में लिए बगैर समारोह की तिथि घोषित की गई।

छात्र संघ समारोह को लेकर तिथि तय हुई थी, लेकिन अब कुछ छात्र समारोह का विरोध कर रहे हैं। वे यह चाह रहे हैं कि समारोह में उनके मुख्य अतिथि बुलाए जाएं, लेकिन ऐसा नहीं होगा। छात्र संघ समारोह के स्थान पर ऑडिटोरियम में धन्यवाद समारोह आयोजित किया जाएगा। -अरविंद नैथानी, छात्र संघ अध्यक्ष पौड़ी परिसर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें