फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़े की शिकायत पर 40 राज्य आंदोलनकारियों को नोटिस-compat

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। राज्य आंदोलनकारियों के प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़े की शिकायत पर जिला प्रशासन की ओर से 40 आंदोलनकारियों को नोटिस जारी किया गया है। अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा की ओर से जारी नोटिस में उन्हें आयु प्रमाणपत्र संबंधी अभिलेेख प्रस्तुत करने को कहा गया है। वहीं नोटिस मिलने पर भड़कीं आंदोलनकारी महिलाओं ने कहा कि उनकी बदौलत राज्य बना, आज उन्हें फर्जी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारियों के प्रमाणपत्रों की जांच के लिए एडीएम रामजी शरण शर्मा को जांच अधिकारी बनाया गया है। जांच अधिकारी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि राज्य आंदोलनकारी चिह्नीकरण में चयन समिति के सामने जो अभिलेख प्रस्तुत किए गए हैं, उसमें कुछ व्यक्तियों द्वारा फर्जी दस्तावेजों को प्रस्तुत कर एवं दूसरे के स्थान पर स्वयं को प्रस्तुत कर अपना चयन कराया गया है। नोटिस में कहा गया है कि आंदोलनकारियों के दस्तावेजों की जांच के लिए उन्हें नामित किया गया है। इधर, नोटिस भेजे जाने से नाराज आंदोलनकारी महिलाओं ने इसे आंदोलनकारियों का अपमान बताया है। बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय परिसर पहुंची महिलाओं ने नोटिस का विरोध करते हुए आत्मदाह की चेतावनी दी। चिह्नित आंदोलनकारी मंच की प्रदेश सचिव बीरा भंडारी ने कहा कि आंदोलनकारियों को फर्जी बताकर उन्हें अपमानित किया जा रहा है। इस तरह अपमानित किए जाने से अच्छा यह है कि सरकार सभी 1100 आंदोलनकारियों के प्रमाणपत्र निरस्त करे। डीएम कार्यालय परिसर पहुंचकर नाराजगी जताने वालों में भगवती देवी, देवेश्वरी देवी, लक्ष्मी नेगी, पुष्पा देवी, बिगरी देवी, मंजू देवी, कुंती देवी, चंद्रकला, शकुंतला, प्रसन्ना देवी, कांती देवी, सुलोचना देवी, दीपा देवी व रेवती देवी आदि शामिल रहीं।
------------------------
जांच में मांगे गए हैं ये प्रमाणपत्र
एडीएम की ओर से जांच में आंदोलनकारियों से हाईस्कूल, आठवीं, पांचवीं कक्षा का प्रमाणपत्र जिसमें उनकी जन्म तिथि अंकित हो। यदि यह अभिलेख नहीं हैं तो चिकित्सा बोर्ड के सामने उपस्थित होकर आयु प्रमाण के संबंध में प्रमाणपत्र मांगा गया है।
विज्ञापन

-------------------------
तो यह थी आंदोलनकारियों की योजना
पौड़ी में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए आंदोलनकारियों की रामलीला मैदान स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ने की योजना थी, लेकिन सीएम का कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना मिलते ही आंदोलनकारियों ने भी अपनी योजना स्थगित कर दी।

जिले में कुछ आंदोलनकारियों के फर्जी तरीके से प्रमाणपत्र बनने की शिकायत मिली है, जिसकी जांच के लिए उन्हें नोटिस भेजा गया। इस तरह की इक्का दुक्का नहीं, बल्कि कई शिकायतें हैं। जांच के लिए प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने की तिथि को संशोधित कराकर फिर से नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

-रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी पौड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें